रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- आस्था की नगरी हरिद्वार में आगामी 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर पर प्रशासन द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली हैं। बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में गंगा स्नान हेतु भिन्न-भिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं की आने की संभावना है।                                                
हरिद्वार प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज शाम से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर में ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। चार धाम यात्रा के चलते गंगा स्नान हेतु लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रातः पांच बजे से ही से ही स्नान पर्व को कुशल बनाने हेतु शहर में भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन ही शहर में एंट्री कर सकेंगे। 

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर भारी संख्या में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा अन्य राज्यों से श्रद्धालुजन आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रमुख घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग के समुचित व्यवस्था की गई है।
Previous Post Next Post