सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- भूड भारत नगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल भूड भारत नगर में मदर्स डे की धूम रही। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मां की महानता, प्रेम व त्याग को प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई गतिविधियां भी हुईं जिनमें बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी भाग लिया। समारोह का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मां ही ईश्वर की सबसे अनमोल रचना है। मां की महानता का किसी से मुकाबला नहीं किया जा सकता है। 

प्रधानाचार्य गुनीत कौर ने कहा किं ईश्वर की सबसे अमूल्य और खूबसूरत रचना मां की महानता का वर्णन कोई नहीं कर सकता है। हर बच्चे की पहली शिक्षिका, मित्र, मार्गदर्शक मां ही होती है और मां की उंगली पकडकर ही बच्चा चलना सिखता है। मां ही बच्चे को हर परिस्थति व चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करती है।  संसार का असली ज्ञान भी हमें मां से ही प्राप्त होता है। स्कूल के बच्चों ने अपनी मां के लिए कार्ड बनाए। माताओं ने बच्चों के साथ नृत्य किया और अनेक मनोरंजक खेलों में भी भाग लिया।
Previous Post Next Post