रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- सुभाष युवा मोर्चा का 36 वां स्थापना दिवस सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद  पर मनाया गया। इस अवसर पर सुभाष युवा मोर्चा द्वारा शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

सुभाष युवा मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में देशभक्त सुभाषवादियों  को सम्बोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संयोजक सतेन्द्र यादव ने कहा कि आज से 36 वर्ष पूर्व जब सुभाष युवा मोर्चा के शुरुआत 2 जून 1989 को हुई थी तब यह नहीं सोचा गया था  भारत वर्ष में शहीदों क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए भारतवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए निरंतर लगी रहेगी, लेकिन भारत माता के अनैकों क्रांतिकारी लाल जिनको आदर्श मानकर सुभाष  युवा मोर्चा की स्थापना की गई, जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शहीद ए आजम भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र सिंह लाहडी, सुखदेव, असफाक उल्ला खां ,आदि आदि से प्रेरणा लेकर निरंतर उनके सपनों को साकार करने के लिए विगत 35 वर्षों से लगा हुआ है। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिताएं अन्य देशभक्ति सामाजिक कार्य करता आ रहा है। 
   
स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के नाम से बना  यह संगठन भारत के सभी क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी देशभक्तों की जीवन गाथा और संघर्ष को भारतीय जनता के सामने लाता है, जो  देश में सत्तासीन रही और वर्तमान सत्ता धारी चल रही विभिन्न पार्टियों नहीं करती वे केवल अपने गिने चुने  लोगों के नाम पर ही देश में प्रचार प्रसार करती हैं कुछ पार्टियों तो ऐसी हैं उन लोगों को महान बनाने में लगी हुई है जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए एक दिन का उपवास तक भी नहीं रखा था उल्टा भारत के दो टुकड़े करने वाले मुस्लिम लीग के साथ सत्ता के भागीदारी बने हुए थे। इसलिए सुभाष युवा मोर्चा बधाई का पात्र है कि ऐसी विषम परिस्थितियों में भी देश के असली हीरो शहीदों क्रांतिकारीयों सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल आदि के विचारों को लेकर चल रहे हैं और उनके संघर्षों को जनता को अवगत करा रहे हैं। 

सुभाष युवा मोर्चा का निरंतर यह प्रयास एक दिन भारत के सभी लोगों में शहीदों क्रांतिकारियों के आदर्शों को पैदा कर देगा और विश्व पटल पर ऐसे भारत का उत्कर्ष होगा जिसके बारे में पूरे विश्व में किसी ने भी नहीं सोचा होगा।  इस अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी धिरेन्द्र सिंह भदोरिया ने कहा की हम अपने शहीदों क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर ही एक अच्छे सामाजिक मजबूत शिक्षित स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं अन्यथा हर कोई अपनी डफली अपना राग अलापने में लगा है। इस अवसर पर सुभाषवादी साथियों को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनोज कुमार शर्मा होदिया ने कहा की चाहे सत्ता में कोई भी हो अगर वह हमारे शहीदों क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करेगा तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे चाहे वह सत्तादारी कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, आज आज कुछ लोग अपने जीवित रहते हुए अपने नाम से अनेक संस्थान स्टेडियम मूर्ति आदि लगवा रहे हैं जो अत्यंत ही निंदनीय है हम ऐसे धूर्त लोगों का बहिष्कार करते हैं और जनता के बीच जाकर ऐसे धूर्त पाखंडी लोगों का पर्दाफाश करेंगे, जिससे कि देश की जनता अपने वास्तविक हीरो को पहचान सके, और भारत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस , शहीद ए आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल आदि के जो आदर्श और उद्देश्य हैं उनको हर भारतीय के दिल में पहुंचा सके और भारत की सभी जनता को देशभक्ति बना सकें।  
स्थापना दिवस समारोह को अनिल सिन्हा , राजीव गौतम, अर्चना चौधरी,संजय श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय,आदि ने भी सम्बोधित किया। 

 इस अवसर पर मुख्य रूप से मालती देवी, अमन कुमार,प्रभाशंकर सिंह, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव ,राजेंद्र गौतम, आर पी शुक्ला , भोजराज यादव, संजय पासवान , रघुबर यादव, सुनील दत नेता जी, दीपक वर्मा, श्याम वीर सिंह यादव,विवेक राणा, हरीश शर्मा, जगदीश राय गोयल, आबिद, रंजीत शर्मा, सुभाष चंद्र पांडे, राम गणेश सिंह, विनोद अकेला, कमल यादव, पन्नालाल एडवोकेट, अरुण कुमार,,प्रमोद श्रीवास्तव, जेपी शुक्ला, महेश पांडे, हरिओम दत्त तिवारी,  गिरीश मिश्रा, रजनी ,पीके सिंह ,अनिल दुबे ,प्रदीप तिवारी, उमेश पांडे ,  इरशाद, अक्षय कुमार, रोहित, रिंकू, दीपक पाल, विकास कुमार, नरेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
Previous Post Next Post