रिपोर्ट :- अजय रावत

ग़ाज़ियाबाद :- भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक व अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह शिशौदिया से मेरठ कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाये जाने पर बधाई दी और श्री सिंह से वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा वार्ता भी की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही हम केंद्र में तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल हुए हैं। आने वाले समय में गठबंधन सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की गति को और बढ़ायेगी।

संगठन के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देंगे।सरदार एस पी सिंह ने  बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभी तक संगठन द्वारा उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी दी गई, उसे पूरे मन व निष्ठा के साथ निभाया है और आगे भी संगठन द्वारा उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी ईमानदारी से पूरा किया जाएगा।यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सरदार एस पी सिंह ने गत 34 वर्षों में भाजपा में रहते हुए पूरे मन व निष्ठा से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को बख़ूबी निभाया है और समाज में अपनी एक विशेष पहचान बनायी है।
Previous Post Next Post