भक्तों ने स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायण गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रहे एक वर्षीय शतचंडी अनुष्ठान व यज्ञ में रविवार को कन्या पूजन हुआ। कन्या पूजन में बडी संख्या में भक्तों ने भाग लिया तथा मां व भगवान महादेव का पूजन किया। 

मनोज नागर, सोनम अग्रवाल, मोहित गुप्ता मुरादनगर, अरविंद शर्मा, सुशीला चौधरी गाजियाबाद ने कन्या पूजन कर मां व भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। सभी ने स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायण गिरी महाराज की प्रेरणा से विश्व कल्याण की कामना से एक वर्षीय शतचंडी अनुष्ठान व यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर से श्रद्धालु भाग ले रहे है।
Previous Post Next Post