रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- श्री अमरनाथ युवा मंडल गाजियाबाद हेड ऑफिस करनाल का भंडारा हर साल की भांति इस साल भी बालटाल और बुराड़ी मार्ग लगने जा रहा है। जिसके लिए आप सभी के सहयोग से भंडारा एकत्र होकर आज दिल्ली गेट से रिफाइंड तीन सामग्री व अन्य भंडारा सामग्री अमरनाथ के लिए रवाना हुई।
जो कि करनाल पहुंचेगी और करनाल से सीधा बालटाल अमरनाथ पहुचेगी भंडारा वाहन को संदीप बंसल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। साथ मे जिला युवा मोर्चा अध्यास प्रवीन गर्ग,गौरव गर्ग जिला प्रधान अमरनाथ युवा मंडल गाजियाबाद,अनिल गर्ग,हर्षित गर्ग,ईशान गर्ग,अक्षरा गर्ग,वैष्णवी गर्ग,तनीषा गर्ग सभी उपस्थित रहे।