◼️गाजियाबाद की सिविल सोसाइटी द्वारा जनता की तीसरी आँख और देश के 4 स्तम्भ का सम्मान  



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद - आज यहाँ सांकेतिक स्तर पर मीडिया कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सोसाइटी ऑफ गाजियाबाद यानी फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन,कोरवा यू पी,आर डब्लू ए फेडरेशन,लाइन पार आर डब्लू ए फेडरेशन। आर डब्लू ए फेडरेशन होरीजेंटल सोसाइटी का नेत्रत्व करती है , फ्लेट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद की बहुमंजली इमारतों की सोसाइटियों का  प्रतिनिधित्व करती है , कॉंफडरेशन ऑफ आर डब्लू ए  – उत्तर प्रदेश ( कोरवा –यूपी ) पूरी उत्तर प्रदेश के आर डब्लू का नेत्रत्व करती है।

गाजियाबाद सिविल सोसाइटी के मुखिया कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की जैसे एक सिपाही 24 घंटे की ड्यूटी पर रहता है ऐसे ही मीडिया कर्मी भी 24 घंटे की ड्यूटी पर ही रहता है। पता नहीं कब वकील हड़ताल  घोषित कर दें , पता नहीं कब हाइवे पर दुर्घटना हो जाए , पता नहीं कब जनप्रतिनिधि निरीक्षण पर आ जाए यानि कभी भी कोई भी घटना घट सकती है और उसे तुरंत कवर भी करना पड़ता है। कर्नल त्यागी ने कहा की तलवार से ज्यादा ताकतवर है कलम की। मीडिया जो सब पर नजर रखता है उसे जनता की तीसरी आँख कहना कुछ गलत नहीं होगा। देश के लोकतंत्र मे मीडिया पहले ही अपने आपको चौथे स्तम्भ के रूप मे स्थापित कर चुका है।  इसलिए आज हम मीडिया का सम्मान कर रहे है।

डा आर के आर्या और राज कुमार त्यागी ने कहा की आज का कार्यक्रम सांकेतिक स्तर पर मीडिया कर्मियों का सम्मान करने का है। जैसे जो व्यक्ति अपनी सोसाइटी मे अच्छा काम करता है उसे आर डब्लू ए के द्वारा सम्मानित किया जाता है। ऐसे ही पूरे शहर को सम्पूर्ण जानकारी देने वाले मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया जाना चाहिए।

कॉंफडरेशन ऑफ आर डब्लू ए फेडरेशन – उत्तर प्रदेश ( कोरवा –यूपी ) के अध्यक्ष डा पवन कौशिक ने कहा की गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के लिए प्रवेश द्वार है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए प्रगति का प्रतीक है। और यहाँ का मीडिया भी उत्तर प्रदेश के अन्य जिला से अधिक जागरूक है। एक तरह से लीडर है | यदि कोई शुरुआत यहाँ से होती है तो उसका अनुसरण अवश्य होगा। उन्होंने कहा की क्यों न एक नया चलन शुरू करे और अखबारों के प्रथम प्रष्ट पर इजराइल की तरह  केवल सकारात्मक और उपलब्धियों को प्रकाशित करें।

आज नरेश सिंघानिया ,नितिन , तेजस चौहान , अशोक शर्मा, अजय रावत , विशाल रावत , सुनील शर्मा , अशोक कौशिक , पंकज सिंह , सूरज , अनिल बराल , आशा चौधरी , संदीप तिवारी , दीपक भाटी , अशोक ओझा को गाजियाबाद की सिविल सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया।

सिपाही की तरह काम करने वाले गुलमोहर सोसाइटी , राकेश मार्ग के निवासी गौरव बंसल को आज मीडिया प्रभारी के पद से नवाजा गया और सैनिक की टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
Previous Post Next Post