रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
          उत्तर प्रदेश सरकार के तानाशाहपूर्ण रवैये के विरोध में राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सेवा सत्याग्रह 6 जून से चलाया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को डा.संजीव शर्मा ने जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के साथ अपने आवास पर 41 परिवारों को राशन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दमन कारी नीति पर उतारू है। मजबूत विपक्ष देखकर वह घबरा गए है। इसलिए लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जा रहे है। यह भाजपा कि मानसिकता को दर्शाता है कि यह पार्टी नहीं चाहती की इसके सामने कोई मजबूत विपक्ष हो जो इसकी दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा सके। इन 41 जरूरतमंद परिवारों में वो लोग है जो अन्लॉक-1 होने के बावजूद आज भी बेरोजगार है, रेडी पटरी वाले जिनका काम आज भी शुरू नहीं हो पा रहा है, जिनके राशन कार्ड नही बन पाए है, इसदौरान पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, नरेंद्र चौधरी, जयंत त्यागी, संजय राणा, ललित त्यागी उपस्तिथ रहे।
Previous Post Next Post