रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
         गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महामंत्री सरदार एसपी सिंह ओबरॉय ने गुरुद्वारा सिंह सभा के सभी पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया और उसमें बैठकर सेवादार सहबान और ग्रंथी सिंह जी  के साथ चर्चा की गई 
श्री सिंह ने बताया है, जिलाधिकारी महोदय ने किस तरीके से पालन करने के लिए कहा है उसी तरीके से अपने यानी सेवादार और ग्रंथी सिंह जी को उसी के तहत आज सुबह गुरुद्वारे में सब चीजें लागू करी गई
      सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने जानकारी दी, श्रद्धालुओं का कई दिन बाद गुरुद्वारे में आना हो पाएगा श्रद्धालु बहुत उत्साहित होंगे लेकिन हम लोगों ने उनको सबसे पहले सैनिटाइजर टनल से होकर गुजारना है फिर वह  वास वेशन पर हाथ धोकर अपने हाथों को सैनिटाइज करना है और मत्था टेकने से पहले अपने दान के रूपों को भी सैनिटाइज करना है और निश्चित दूरी पर बैठना है और प्रसाद किसी चम्मच जैसी वस्तु के द्वारा दिया जाना है
     यह सब चीजों पर चर्चा हुई और आज उसी तरीके से सुबह पालन किया गया
 मीटिंग में महामंत्री एसपी सिंह ओबरॉय प्रधान, इंदरजीत सिंह टीटू, सरदार सुबह सिंह, कुलविंदर सिंह ओबरॉय, सरदार जोगिंदर सिंह, रविंद्र सिंह,अमरजीत सिंह,आदि उपस्थित रहे मीटिंग का संचालन महामंत्री सरदार एसपी सिंह ओबराय ने किया
Previous Post Next Post