रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी
गाजियाबाद :-
सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा की केन्द्र व यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रात के आठ बजे टीवी पर आकर देश के लिए अपशगुन खबरे ही लेकर आते है। कोरोना की चेन तो मोदी सरकार से टूटी नहीं गरीब, मजदूर, किसान व आम आदमी की कमर जरूर तोड़कर रख दी। हर मुद्दे पर यह सरकार विफल रही। उन्होंने कहा जो भी इस महामारी में जरूरतमंदों की मदद कर रहा है प्रदेश सरकार तानाशही रवैया अपनाकर उसे जेल भेजने का कार्य कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लोगों की सेवा करने पर इस सरकार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं कांग्रेसियों पर मुकदमें दर्ज कराए जा रहे है। लेकिन हम कानून तोड़ेंगे नहीं पर सत्यग्रह छोड़ेंगे नहीं। हमारी पूरी टीम जरूरतमंदों की सेवा करती आ रही है और करती रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, सेवादल के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जाकिर सैफी, आरडी त्यागी, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई का पोस्टर किया जारी
प्रेसवार्ता के बाद सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, सेवादल के जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी सहित कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर एक पोस्टर जारी किया। जिसमें मांग की गई कि प्रदेश अध्यक्ष को रिहा किया जाए। वहीं प्रमोद पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों को पोस्टर लगाने की भी इजात प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है।