रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :-
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रकरण को लेकर लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में अपने साथियों के साथ जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने मौन प्रदर्शन किया। राहुल शर्मा ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में उजागर हुए भ्रष्टाचार व पूरे प्रकरण में उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता व भाजपा नेताओं की संलिपता सामने आ रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने गाजियाबाद में अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। जरूरतमंदों की मदद करने पर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी प्रदेश सरकार द्वारा कराई जा रही है। जिसके विरोध में एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना कर विरोध प्रदर्शन किया और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर संदीप वर्मा, शिव ओम डागर, गौरव त्यागी, निक्की, दीपू, विशू आदि मौजूद रहे।