रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह
नई दिल्ली :-
दिल्ली-NCR और इसके आसपास के राज्यों पंजाब और हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। आज सुबह हुई भारिश से दिल्ली - एनसीआर वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं पंजाब में भी सुबह से ही मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। इससे पहले शनिवार को पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। दिल्ली में बारिश के कारण लड़कों पर सुबह ही पानी भर गया। जुलाई की शुरुआत से, उत्तरी मैदानी इलाकों में केवल हल्की-फुल्की बारिश हुई है क्योंकि मानसून लगातार अपना रास्ता बदल रहा था। वह कभी हिमालय की ओर जा रहा था और कभी उससे दूर। मौसम एजेंसी ने बताया कि मानसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा। 19 से 21 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।