रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


बागपत :-
       उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गैंगरेप, हत्या, अपहरण जैसी वारदातों को वह आराम के साथ अंजाम दे रहे हैं। उन्हें न तो कानून व्यवस्था की चिंता है और न ही पुलिस का भय

प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बता दें कि मामला जिले के छपरौली थाना क्षेत्र का है। जहां मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत पर गए संजय खोखर की हत्या तीन अज्ञात बदमाशों ने कर दी। वहीं घटनास्थल पर वारदात की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई है और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
Previous Post Next Post