◼पहाड़ों पर बैठ कर तप करना सरल है, लेकिन परिवार में सबके बीच रहकर धीरज बनाये रखना कठिन है, और यही तप है-------
अपनो में रहें, अपने मे नही, घर पर रहें सुरक्षित रहें
रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी
गाजियाबाद :-
आज जबकि देश में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 2400000 के पास पहुंच गई है, इसके चलते हुए देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जन्माष्टमी बहुत ही सादगी पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में, देश के नागरिको मैं अपने घर में परिवार के बीच भजन कीर्तन करते हुए मनाई, मंदिरों में सजावट की गई पर, देश के जागरूक नागरिकों ने केंद्र सरकार के आग्रह पर, मंदिरों में भीड़ ना लगाकर, घरों में ही पूजा पाठ का आयोजन किया
अजय गुप्ता ने बताया की देश के नागरिक इस समय कोरोना वायरस की जंग से लड़ रहे हैं, और वह भली-भांति समझते हैं, कि हमें बेवजह भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है, ताकि गलती से कोई भी कोरोना का वायरस किसी प्रकार से हमारे घरों में हमारे परिवार पर हमला ना कर सके, हमें अपना बचाव करते हुए, प्रत्येक धर्म का पालन करना है, और अपने और अपने परिवार की सुरक्षा करने के लिए, सोशल डिस्टेंसिंग, एवं मास्क और दो गज की दूरी का फासला आपस में रखकर कोरोना से जंग जीत सकते हैं, पहाड़ों पर बैठकर तप करना सरल है, लेकिन ऐसे समय में परिवार के बीच रहकर धीरज बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि है, अभी हमें कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा, और हमारी आत्मनिर्भरता और संयमता ही कोरोना वायरस से मुक्ति दिला सकेगी, बड़े ही खुशी का दिन है, आज के दिन भगवान कृष्ण ने जन्म लिया, जिसको प्रत्येक नागरिक जन्माष्टमी के रूप में मनाता है, और श्रीकृष्ण भगवान ही बहुत जल्दी हमें देश पर आए हुए कोरोना वायरस के संकट से के छुटकारा दिलाएंगे, आप सबको एक बार फिर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
जय श्री कृष्णा
अजय गुप्ता प्रदेश सचिव अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल