रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी
गाजियाबाद :-
संजय नगर सेक्टर 23 निवासी श्वेता नगरकोटी भारतीय प्रशासनिक सेवा में 410 वां स्थान प्राप्त कर बनी आईएएस
उत्तराखंड समाज महासंघ गाजियाबाद के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद शर्मा ने मिठाई खिलाकर दी श्वेता नगरकोटी व परिजनों को बधाई ।
पूर्व मंत्री सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि साधारण परिवार में जन्मी श्वेता बचपन से ही बहुत मेधावी छात्रा रही है । श्वेता की मां आशा एक ग्रहणी है तथा पिता नरसिंह नगरकोटी किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं बातचीत के दौरान श्वेता ने बताया कि इंग्राम इंस्टीट्यूट गाजियाबाद से इंटरमीडिएट करने के उपरांत उनके पिता की नौकरी चली गई , लेकिन माता पिता ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह 2017 में उन्हें आईटीएस मेडिकल कॉलेज मुरादनगर में बीएससी बायोटेक में एडमिशन दिलवाया । आर्थिक संकटों का सामना करते हुए परिवार ने कभी धैर्य नहीं खोया और श्वेता की पढ़ाई जारी रखी । ग्रेजुएशन करने के उपरांत श्वेता ने अपनी लगन और मेहनत से द्वितीय प्रयास में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की इसका श्रेय वह अपने माता- पिता के आशीर्वाद और प्रोत्साहन को देती हैं ।
बड़ी बेबाकी से उत्तर देते हुए श्वेता ने कहा कि यदि मन में कुछ करने की ललक हो तो बाधक बन रहे अभावों से जिंदगी में और अधिक संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती हैं । इंटरव्यू के समय पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने जबाब दिया कि यदि उनका चयन होता है तो वह अपनी प्रतिभा का उपयोग पूरी ईमानदारी से समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए करेंगी ।
मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले इस परिवार में श्वेता के प्रशासनिक सेवा में चयन होने के साथ-साथ श्वेता के छोटे भाई सौरभ द्वारा आईआईटी परीक्षा का प्रथम चरण उत्तीर्ण करने की खुशी भी व्याप्त है । इस अवसर पर समाजसेवी सुनीता शर्मा और धीरेंद्र ध्यानी ने भी श्वेता नगरकोटी और उनके परिजनों को बधाई दी ।