रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         हमारे भारत देश के लिए सबसे सुनहरी पल होंगे जब 500 वर्ष के इतिहास में प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ऐतिहासिक दर्शनीय मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के साधु-संतों प्रमुख विभूतियों व प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की उपस्थिति में करेंगे।   
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अद्यक्ष अनिल सांवरिया ने  व्यापारियों से अपील की  है कि 5 अगस्त को प्रातः भूमि पूजन के समय घरों व व्यापारिक स्थलों में सजावट, आतिशबाजी, सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, रामायण का पाठ जो भी सम्भव हो, करें यज्ञ करें भगवान राम का स्मरण करें इसके अतिरिक्त 4  व 5 अगस्त को शाम को  घरों  में दिए जलाएं । 

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने समाज के सभी वर्गों से इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने घरों में खुशी मनाने के लिए प्रभु श्री राम की पूजा करने  के लिए अनुरोध किया मंदिर निर्माण में आई सभी दिक्कतों को दूर करने में लंबे समय से संघर्ष हुआ 1990 में दो व्यापारी बंधुओं राम कोठारी व शरद कोठारी द्वारा बलिदान दिया गया 5 अगस्त को सभी बलिदानियो को श्रद्धांजलि मिलेगी। 
 
रजनीश बंसल महामंत्री व्यापारी सुरक्षा फोरम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा अयोध्या तीर्थ क्षेत्र का विकास व सौंदर्य करण ऐतिहासिक होगा विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र के रूप में अयोध्या को जाना जाएगा दुनिया के लोग आकर प्रभु राम के मंदिर के दर्शन करेंगे अयोध्या विश्व पटल पर चमकेगी योगी सरकार के सभी प्रयास वंदनीय है हम उनकी सराहना करते है।
अनिल गर्ग ,अतुल जैन देवेंद्र हितकारी, हातम सिंह नागर, कुंवर पाल सिंह, देवेंद्र गिरी, अशोक शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंघल, अशोक गुप्ता आटे वाले, संजय रस्तोगी आदि ने भी अपने विचार रखे।
Previous Post Next Post