शांति नगर में गरीबों के मकान तोडऩे का किया विरोध, जमकर हुई नारेबाजी


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
      लोकतंत्र में सभी को अपनी अवाज उठाने का अधिकार है, लेकिन कोरोना के चलते शहर में धारा 144 भी लगी है, इन सब बातों से अलग नगर निगम कुछ देर के लिए जंग का अखड़ा बन गया, सबसे बड़ी बात तो यह है कि नगर निगम के प्रवर्तन दल में मौजूद गार्डों ने जहा महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की, वहीं कांग्रेसियों पर डंडे बरसा दिए, वहीं कांग्रेसियों ने भी इसका जमकर विरोध किया लेकिन इन सबके बीच पुलिस के लोग मौके से गायब ही दिखाई दिए, हालांकि जब मामला शांत हो गया तब चौकी प्रभारी मौके पर जरूर पहुंचे। 
जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा 19 सिंतबर को नंदग्राम क्षेत्र के शांतिनगर में एक दर्जन मकानों का ध्वस्थ किया गया था, जिसमें कांग्रेस की पार्षद मायादेवी भी मौके पर बेहोश हो गई थी। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर नगर निगम पर शांतिनगर के पीडि़त लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।  जैसे ही नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेसियों व महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रवेश किया तो उन्हें रोकने के लिए नगर निगम का पर्वतन दल के गार्ड आ गए और उन्होंने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया, दोनों तरफ से हुई नोकझोंक इतनी बढ़ी की पर्वतन दल के लोग अपने लाठी डंडे लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच आ गए जिसके बाद कांग्रेसी व महिलाओं में रोष बढ़ गया। 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस दौरान नगर निगम में मौजूद लोगों ने उन पर लाठियों से प्रहार किया है। वहीं काफी देर तक धक्का मुक्की का दौर चलने क बाद मामला शांत हुआ और प्रदर्शनकारी नगर निगम में धरना देकर बैठे गए। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक व पार्षद दल के नेता जाकिर सैफी ने कहा कि आज भाजपा सरकार इतना जुल्म गरीबों का ढहा रही है कि उन्होंने नगर निगम में गंडे पाल लिए है। जिन्होंने महिलाओं पर लाठियां बरसाई। जबकि शांति नगर में मामले पूरी लापरवाही नगर निगम की है। हाउस टैक्स देने के बाद भी गरीबों के मकान तोड़े जा रहे है। सीएम के सपने को साकार करने में अधिकारी लगे हुए लेकिन आम जनता का दर्द उन्हें दिखाई नहीं दे रहा। 

प्रदर्शन के दौरान पार्षद मनोज चौधरी, पूर्व पार्षद शिवानंद गौड, नरेन्द्र राठी, केएन पांडेय, यामिन मलिक, मोहित पंडि़त, विजयपाल चौधरी, पंकज तेजानिया, त्रिलोक, शकील सैफी, राजू, राजकुमार, अनुज  चौधरी, आशुतोष गुप्ता, अजू देवी, सर्वेश देवी, विजय लक्ष्मी, पुष्पा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। 

आप हमें करें शिकायत होगी कार्रवाई: नगरायुक्त
प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तवंर ने कहा, आप लोग शिकायत करें, उन के खिलाफ कार्रवाई होगी जिन्होंने नगर निगम की जमीन पर प्लॉट काटें है। पूरे मामले की जांच की जा रही हैं दोषियों को किसी भी किमत पर बख्सा नहीं जाएंगा। जिन लोगों के मकान टूटे है वह कॉशीराम कॉलोनी में रह सकते है। 10-12 मकान पहले फेज आ रहे है। यह सरकार का प्रोजेक्ट है जिसे पूरा करना होगा। आप लोग खुद ही मकान खाली कर दे, नगर निगम आपका पूरा स
Previous Post Next Post