रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की संगीत शिक्षिका रचना वार्ष्णेय को संगीत के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए एवं अनेकों उपलब्धियां हासिल करने के लिए उन्हें कल्कि न्यूज़ एवं कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इससे पहले भी रचना वार्ष्णेय गत वर्षो में संगीत और नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय का और जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से गायन में परास्नातक (गोल्ड मेडलिस्ट) कर ,साथ में गंधर्व संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद  द्वारा गायन में विशारद की डिग्री प्राप्त कर, पिछले 20 वर्षों से श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में संगीत विषय की एच.ओ.डी के रूप में कार्यरत है। 

इन वर्षों में उन्होंने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं जिसके लिए वे विद्यालय के प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य  पूनम शर्मा का बहुत-बहुत आभार मानती हैं। वह बताती हैं कि विद्यालय के प्रबंधक अजय गोयल ने हमेशा उनके कार्य को प्रोत्साहित किया है और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। विद्यालय इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Previous Post Next Post