रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राशिद मलिक व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में तहसील पर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। 
राहुल चौधरी ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढ़ा। किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गो की उपेक्षा हुई। कानून व्यवस्था ध्वस्त, समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ और भ्रष्टाचार और घोटालों पर प्रदेश सरकार का नियंत्रण नहीं। आज प्रदेश में महिला और बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही है। यूपी में इन दिनों अराजकता की स्थिति बनी हुई है, 

सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि यूपी में कोरोना संक्रमण से कई हजार मौतें हो चुकी है। अस्पतालों में सही ईलाज नहीें मिल रहा है। यूपी के दो मंत्री अपनी जान गंवा चुके है और कई अभी संक्रमित है। अस्पतालों में वेंटीलेंटर और पीपीई किट का अभाव है। किसान बदहाल है। सरकार अभी तक किसानों का बकाया अदा नहीं कर सकी। खाद, बीज, कीटनाशक का संकट बना हुआ है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा सीएम योगी को देना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post