रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
         दूसरों के जश्र शादियों में खुशियों की बौछार करने वाले आज निराश है। निराश भी इसलिए है क्योंकि कोरोना काल में वह बेरोजगार हो चुके है। इसी समस्या को लेकर हमारी भी सुनों सरकार का नारा लगाते हुए टेंट हाउस एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

अध्यक्ष अशोक चावला ने बताया कि कोविड 19 महामारी को रोकने के लिए किये गए कार्यों की प्रदेश, देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है इसके लिए आप और आप की सरकार बधाई की पात्र है। हम आपको अवगत कराना चाहते है कि देश में त्यौहार आने पर जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, धार्मिक आयोजन, राजनीतिक आयोजन, राष्ट्रीय पर्व, लोकतांत्रिक चुनाव, कुंभ आदि में हमारे टेंट व्यापारियों ने हमेशा देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा सेवाभाव से कार्य किया। कोरोना काल में भी सभी टेंट व्यापारियों ने अपना पूरा सहयोग दिया। 

शासन-प्रशासन को जहां भी टेंट के सामान की जरूरत पड़ी उसे मुहैया कराया गया। लेकिन 20 मार्च से आज तक 5 माह निकल जाने के बाद भी कार्य नहीं होने के कारण टेंट व्यापारी अत्यधिक दयनीय स्थिति में है। हम और हमसे जुड़े कर्मचारी, कारीगर बर्बादी की कगार पर है। खाने तक के लाले पड़ गए है इसलिए सरकार टेंट व्यापारियों की तरफ भी ध्यान दें। 

इस दौरान हर्ष कुमार, अशोक सचदेवा, ओम मेहरा, रमाकांत तिवारी, गिरीश कुमार, प्रदीप अग्रवाल, सुखविंदर सिंह, अशोक बाटला, विवेक मोहन, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post