रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद:-
       श्री जोगेश्वर महादेव शिव मंदिर विवेका नंदनगर गाजियाबाद में स्थापित है , जिसका काफी दिनों से आपस में विरोध चल रहा था। श्री महंत नारायण गिरी जी के सानिध्य में  व उनके आदेशानुसार प्रतिनिधि के रूप में मंगलवार को महंत विजय गिरी जी द्वारा विवाद को सुलझाया गया। और दोनों के आपसी की सहमति से जोगेश्वर महादेव शिव मंदिर को दूधेश्वर नाथ मंदिर के सपुर्द करने का फैसला लिया गया।  

स्वामी जगवीर जी व जोगेश्वर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा  यह निर्णय लिया गया है। इस मंदिर का संचालन श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर राष्ट्रीय प्रवक्ता व दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी जी महराज के दिशा निर्देश में चलेगा। श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज जी की आज्ञा से मंदिर का महन्त व पुजारी नियुक्त किया जाएगा। और मंदिर का संचालन श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय समिति व स्वामी जगबीर जी के सहमति से निर्णय लिया गया 

महंत विजय गिरी जी महाराज ने बताया की जो काफी दिनों से दोनो पक्ष में  विवाद चल रहा था। वह समाप्त हो गया और दोनों की आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है।और आज मंदिर प्रांगण में श्री महंत नारायण गिरी जी के प्रतिनिधि के रूप में  महंत विजय गिरी जी महाराज द्वारा सभी ने दोनों पक्षों ने अपनी सहमति प्रदान की और आगे एकजुट होकर के मंदिर को भव्य बनाने के लिए कसम खाई मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी जगवीर जी, समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, सचिव कौशल शर्मा, उपसचिव अमन कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक रजक, सदस्य एसपी श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी,  सलेक चंद जी, मनोहर लाल शर्मा, लवलेश ठाकुर, राहुल अग्निहोत्री, हेमंत शर्मा, दिनेश सिंह और मीडिया प्रभारी कपिल शर्मा सभी लोग मौजूद थे
Previous Post Next Post