रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        गोविंदपुरम स्थित घरौंदा बालाश्रम मैं पढ़ने वाले अनाथ बच्चों के लिए रोटरी गोल्फ लिंक के द्वारा आवश्यकतानुसार फर्नीचर उपलब्ध कराया गया एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की गई
        
आयोजित कार्यक्रम मैं रोटरी गोल्फ लिंक के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि संस्था के द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में आश्रम में बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, इसी क्रम में रोटरी गोल्फ लिंक के द्वारा रविवार को फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।
    
संस्था के सचिव डॉक्टर गौरव सिरोही के द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। उनका कहना है कि इस तरह के कार्य पुण्य के भागीदार बनाते हैं।
   
इस मौके पर रोटरी गाजियाबाद गोल्फ लिंक के डॉ राजेश कालरा, अंकुर साधना, राजा गर्ग, संदीप जयसवाल, राजेश गुप्ता, रो मोहित गोयल
मीडिया प्रभारी/सदस्य
रोटरी गाजियाबाद गोल्फ लिंक उपस्थित थे।
Previous Post Next Post