रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आज जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे लोनी तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनीं, जहां पर उनके द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराने का प्रयास किया गया। अवशेष शिकायतों को समय बद्धता के साथ निस्तारण करने की कार्यवाही अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराई  जाएगी। जिसमें कुल शिकायतें 81 जिसमें से मौके पर 07 का निस्तारण कर दिया गया हैं। सदर तहसील में उप जिलाधिकारी डीपी  सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल शिकायतें  35 जिसमें से मौके पर 06 का निस्तारण कर दिया गया हैं।*मोदीनगर तहसील में उप जिलाधिकारी आदित् प्रजापति की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल शिकायतें   67 जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण कर दिया गया हैं।
Previous Post Next Post