रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- 
       शंभू दयाल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की कार्यकारिणी की एक आवश्यक सभा संपन्न हुई। इस आवश्यक सभा में  सुशील कुमार सिंह, विनोद सिंह यादव जिला अध्यक्ष, महेंद्र सिंह नागर जिला मंत्री, सुखबीर सिंह, अरविंद कुमार दुबे, महावीर प्रसाद त्यागी, मुकेश शर्मा , अनुज धामा, अतर सिंह मावी, राम सिंह वर्मा, गोविंद सिंह, कपिल अग्रवाल, मुकेश पाल, अजय कुमार, गिरीश चंद्र, मधु कांत, जयप्रकाश, ओमपाल सिंह, श्रीमती पारुल शर्मा, श्रीमती सरोज यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। 

इस आवश्यक सभा में आगामी 1 दिसंबर को होने वाले विधान परिषद के चुनाव हेतु रणनीति तैयार की गई तथा बूथ स्तर की कमेटियों का गठन किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने एकमत से उमेश चंद्र त्यागी शिक्षक प्रत्याशी तथा सुशील कुमार सिंह स्नातक प्रत्याशी का समर्थन किया तथा जोर शोर से चुनाव हेतु बिगुल बजाया ‌।                             राजीव त्यागी मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ,गाजियाबाद।
Previous Post Next Post