रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :-
      बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन हो गया है। 
इसकी जानकारी बसपा महासचिव सतीशचन्द्र मिश्र ने दी है। उन्होंने पार्टी की तरफ से शोक संदेश जारी किया है। प्रभु दयाल लगभग 95 वर्ष के थे। पार्टी महासचिव ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Previous Post Next Post