भाजपा के चार कांग्रेस बसपा का एक-एक सदस्य                         पहुंचा कार्यकारिणी में


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में इतिहास रचा गया पहली बार चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ मेयर आशा शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए नगर निगम का नाम पूरे देश में रोशन करने की बात कही

उन्होंने कहा जिस प्रकार सभी दलों ने आपसी सहमति जताते हुए 6 सदस्यों को कार्यकारिणी में भेजा उससे एक बार फिर गाजियाबाद का नाम रोशन हुआ गौरतलब है कि नवनिर्वाचित सदस्यों में भाजपा से मिलन रानी अभिषेक चौधरी हरवीर सिंह यशपाल ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन किया था वहीं कांग्रेस से जाकिर  सैफी दिलशाद मलिक वह सपा से कल्याण ने नामांकन किया लेकिन ऐन वक्त पर सपा पार्षद ने नाम वापस ले लिया जिससे नगर निगम कारिणी के 6 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई 

इस मौके पर मेयर आशा शर्मा वह नगर आयुक्त को बधाई दी चुनाव के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा पप्पू पहलवान सहित सारे पार्षद मौजूद रहे वही कांग्रेस से भी जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक महानगर संगठन प्रभारी विजयपाल चौधरी अनुज चौधरी तेवतिया मोहित गौड पार्षद माया देवी वह बसपा से जिला अध्यक्ष कुलदीप ओके अपनी टीम के साथ मौजूद रहे
Previous Post Next Post