रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स असोसिएशन गाजियाबाद द्वारा दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया।  जलालपुर के एथलेटिक्स स्टेडियम में हुई मीट में सैकडों खिलाडियों ने भाग लिया। मीट से गाजियाबाद की टीम का चयन होगा जो 54 वीं यूपी एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेगी। संस्था के महामंत्री लिखिराम चैधरी व राजीव चैहान ने बताया कि टीम का चयन जल्द ही कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाॅटपुट अंडर 20 बालक वर्ग में जय नेहराए पुरूष वर्ग में शिवम चैधरी ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो अंडर 16 बालक वर्ग में आर्चो, अंडर 18 बालक वर्ग में शिवम, अंडर 20 बालक वर्ग में अक्षय केसरी अव्वल रहे। जैवलीन थ्रो अंडर 18 बालक वर्ग में अर्पित, अंडर 16 बालक वर्ग में दीपांशु, अंडर 20 बालक वर्ग में धु्रव नेहरा, पुरूष वर्ग में ऋषभ नेहरा, महिला वर्ग में विशाखा व अंडर 20 बालिका वर्ग में साक्षी को पहला स्थान प्राप्त हुआ। बाॅल थ्रो अंडर 14 बालक वर्ग में कार्तिक को पहला स्थान मिला। 600 मीटर दौड में अंडर 14 बालक वर्ग में सागर, बालिका वर्ग में शगुन, 60 मीटर दौड में अंडर 14 बालिका वर्ग में अनुष्का त्यागी, बालक वर्ग में मीत चैधरी विजेता रहे। बालिका वर्ग की 300 मीटर दौड में निकिता लोहिया, 100 मीटर दौड में पूजा पहले स्थान पर रही। अंडर 16 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड में अभिषेक पायल, अंडर 18 बालक वर्ग में प्रिंस चैधरी व अंडर 18 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड में अतुल कुमार ने बाजी मारी।
Previous Post Next Post