सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर स्थित ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित इन्दू शिशु विद्या सदन में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कोरोना से बचाव की सभी सावधानी बरतते हुए गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया तथा शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ  भारत माता की तस्वीर के समक्ष  अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके बाद ओजस्वी आर्या व विकांक्षा त्रिपाठी ने अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया। डॉ. आर. के.आर्या ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

 इस अवसर पर सचिव सीमा शर्मा, संरक्षक मेघराज अरोड़ा, डॉ.एम.एल. त्रिपाठी,बी डी सागर, नारायण स्वरूप, सुभाष चौधरी, नेमपाल,आजादवीर फौजी सुशीला सागर, सुनील पंडित,योग प्रभारी अर्चना शर्मा,मंजू मल्होत्रा, बबीता, संगीता, शिवानी, गीता व राजेश उपस्थित थे।
Previous Post Next Post