सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- विधायक नंद किशोर गुर्जर तथा विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता व हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के संस्थापक बी के शर्मा हनुमान ने लोनी की दिव्या सिंह को जज बनने पर सम्मानित किया। दिव्या सिंह को शाॅल व फूलांें का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया। लोनी के गांव गनोली निवासी दिव्या सिंह का चयन दिल्ली मजिस्ट्रेट सर्विस में हुआ है। इस मौके पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का अभियान सार्थक हो रहा है। बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। शहर की बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं। पूरे शहर के लिए यह गर्व की बात है कि शहर की बेटी दिव्या सिंह जज बनकर शहर का नाम प्रदेश या देश ही नहीं पूरे विश्व में रोशन करेगी। दिव्या सिंह के माता-पिता कृष्णा व वीरेंद्र सिंह को भी पुष्पगुच्छ व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
Previous Post Next Post