बीके शर्मा हनुमान


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- आरडीसी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी का पूजन करने के पश्चात विश्व ब्राह्मण संघ व अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि हमारे देश में बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती देवी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन देवी सरस्वती कीपूजा-अर्चना की जाती है। पुरातन युग में, इस दिन राजा सामंतों के साथ हाथी पर बैठकर नगर का भ्रमण करते हुए देवालय पहुँचते थे। वहाँ धिपूर्वक कामदेव की पूजा की जाती थी और देवताओं पर अन्न की बालियाँ चढ़ाई जाती थीं।

बसंत पंचमी पर हमारी फसलें-गेहूँ, जौ, चना आदि तैयार हो जाती हैं इसलिए इसकी खुशी में हम बसंत पंचमी का त्योहार मनाते हैं। सभी में अपूर्व उत्साह और आनंद की तरंगें दौड़ने लगती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह ऋतु बड़ी ही उपयुक्त है। इस ऋतु में प्रात:काल भ्रमण करने से मन में प्रसन्नता और देह में स्फूर्ति आती है। स्वस्थ और स्फूर्तिदायक मन में अच्छे विचार आते हैं।

हमारे देश में छः ऋतुएँ होती हैं, जो अपने क्रम से आकर अपना पृथक-पृथक रंग दिखाती हैं। परंतु बसंत ऋतु का अपना अलग एवं विशिष्ट महत्त्व है। इसीलिए बसंत ऋतुओं का राजा कहलाता है। इसमें प्रकृति का सौन्दर्य सभी ऋतुओं से बढ़कर होता है। वन-उपवन भांति-भांति के पुष्पों से जगमगा उठते हैं। गुलमोहर, चंपा, सूरजमुखी और गुलाब के पुष्पों के सौन्दर्य से आकर्षित रंग-बिरंगी तितलियों और मधुमक्खियों के मधुरस पान की होड़-सी लगी रहती है। इनकी सुंदरता देखकर मनुष्य भी खुशी से झूम उठता है। 

विद्यार्थियों के लिए भी यह त्योहार बहुत आनंददायक होता है। इस पर्व पर विद्यालयों में सरस्वती पूजा होती है और शिक्षक विद्यार्थियों को विद्या का महत्त्व बताते हैं तथा पूरे उल्लास के साथ पढ़ने की प्रेरणा देते हैं इस अवसर पर परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल बीके प्रसाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल के चेयरमैन अशोक भारतीय सारस्वत समाज के अध्यक्ष शिव कुमार सारस्वत आरसी सारस्वत शिवसेना के पर तेज प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार आहूजा आरपी शर्मा सुभाष चंद शर्मा एनएस तोमर मिलन मंडल संजय कुशवाहा शबनम निशा डॉ एके जैन एसके मलिक तपन सिकदर भूपेंद्र शर्मा नूर मोहम्मद श्यामलाल सरकार अर्जुन मंडल अजीत मंडल पीके राय आरडीसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सिसोदिया  किंगडम अमीननेलिया ट्रस्ट के अध्यक्ष  रुचि नेहरा  अधिवक्ता विपिन वर्मा अधिवक्ता विष्णु दीप गर्ग विंदर कुमार मनोज जोशी संतराज चौहान राहुल शर्मा गुलाब सिंह अरुण सिंह आशु अमित त्यागी विजेंद्र सिंह वीरेंद्र कंडेरा आदि लोग उपस्थित थे
Previous Post Next Post