सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻


गाज़ियाबाद :- नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर रोड में आयोजति 13 वे महामृत्युंजय महायज्ञ के तीसरे दिन 50 हजार मंत्रों की आहुति दी गई। पंडित भवानी शंकर शास़्त्री ने महामृत्युंजय का जाप कराया। तीन दिन में अब तक एक लाख 10 हजार मंत्रों की आहुति दी जा चुकी है। संस्था के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि महामृत्युंजय महायज्ञ का समापन रविवार 14 मार्च को दोपहर 12 बजे होगा। पूर्णाहुति में भाग लेने के लिए आने साथ् गोला लेकर आना होगा। शुक्रवार को आहुति देने वालों में अनिल शर्मा, एस बी सिंह, अशोक तिवारी, मनवीर सिंह, बाबूराम, आशीष अग्रवाल, कृष्ण अवतार गर्ग, संगीता जैन, लक्ष्मी साहा,  जया शर्मा, रितु सैन आदि शामिल थे।
Previous Post Next Post