सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाज़ियाबाद :- बिग स्माइल फ़ाउंडेशन द्वारा आरडीसी में ठंडाई का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को खाना भी खिलाया गया। संस्था की फाउंडर सिमरन रंधावा ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही संस्था के सदस्य सभी पर्व जरूरतमंदों के साथ मनाते हैं और उन्हें भोजन आदि का वितरण करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व का पर्व भी जरूरतमंदों के बीच मनाया गया। आरडीसी में ठंडाई व खाने का वितरण किया गया। महक़ मारवा, रूपाली गुप्ता, रुचि गर्ग, जितेंद्र रंधावा आदि ने ठंडाई व खाना वितरण में सहयोग दिया।
Previous Post Next Post