सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


लखनऊ :- उत्तर प्रदेश में शुक्रवार यानी कि आज से वीकेंड लॉकडाउन लगने जा रहा है। यह वीकेंड लॉकडाउन 30 अप्रैल को रात 8 बजे से शुरू होगा जोकि 4 मई को सुबह 7 बजे तक रहेगा। कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया है।

आदित्यनाथ ने लोगों से इस दौरान न घबराने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार सरकारी अस्पतालों में रेमेडिसविर को उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में हर दिन सुधार हो रहा है, वहीं ऑक्सीजन लाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस (ट्रेनों) और वायु मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोविंड-19 की वजह से गुरुवार को सबसे ज्यादा 298 मौतें हुई हैं। इनके अलावा 35,156 लोग टैस्ट में पॉजिटिव आए हैं।

जानें क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अब शुक्रवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे के बीच बंद रहेंगे।
वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी।
इस दौरान राज्य में टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
राजनीतिक, खेल, मनोरंजन और धार्मिक समारोहों पर रोक लगई गई है।
केवल 50 लोगों को शादियों में और 20 को अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति है।
मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम आदि बंद रहेंगे।
सभी सार्वजनिक परिवहन, जिनमें रेल, मेट्रो, बसें, कैब शामिल हैं, इन्हें 50% की क्षमता के साथ चलाया जा सकेगा।
सार्वजनिक और निजी दोनों कार्यालयों में 50% तक कर्मचारी रखने की अनुमति है।
Previous Post Next Post