सौरभ जयसवाल


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए 25 कार्यकर्ताओं को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में स्थान दिया है। जिसमें लखनऊ से 4 लोगों को जगह मिली तो गाजियाबाद से 3 कार्यकर्ताओं का नाम प्रदेश पदाधिकारी सूची में है वही मथुरा और मऊ से दो- दो कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। इसके अलावा बरेली, चंदौसी, हमीरपुर, एटा, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, जालौन, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, सहारनपुर, गाजीपुर के कार्यकर्ताओं को भी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में स्थान मिला है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चिरंजीव चौरसिया, भास्कर निषाद, जय प्रकाश कुशवाह, बाबा बालकदास पाल, विमलेश वर्मा (लोधी), योगेंद्र मावी (गुर्जर), परमिंदर जांगड़ा, भरत राजपूत( छिपी) ,
प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, संजय भाई पटेल, रामचंद्र प्रधान (सेन), प्रदेश मंत्री नानकदीन भुर्जी, विजेंद्र कश्यप, विनोद राजभर, भूपेंद्र सिंह बंटी चौधरी (जाट), मनीष योगी (जोगी), यशपाल गोला प्रजापति, ज्योति सोनी, रमाशंकर साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता (साहू), प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता (हलवाई), प्रदेश कार्यालय प्रभारी विजय कसौधन, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण कुशवाहा, प्रदेश शोध विभाग शिवमंगल साहू बनाया गया है।
Previous Post Next Post