रिपोर्ट :- अजय रावत


ग़ाज़ियाबाद :- सरदार एसपी सिंह को मौलाना आज़ाद एजूकेशन फांउडेशन (अल्पसंख्यक कार्य मन्त्रालय- भारत सरकार) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर दशमेश सेवक जत्था, गुरुद्वारा कविनगर जी ब्लॉक व खालसा हेल्प इंटरनेशनल व अन्य गुरुद्वारा कमेटियों के प्रमुख लोगों ने उनके कार्यालय पर पहुँच कर सम्मान किया व साथ ही साथ केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मन्त्री जनाब मुख़्तार अब्बास नकवी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री सिंह को शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर व सरोपा देकर उनका सम्मान किया गया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि फांउडेशन के इतिहास में पहली बार कोई सिक्ख सदस्य बना और पहली बार ही कोई सिक्ख उपाध्यक्ष चुना गया है और इसके लिये सारा श्रेय केन्द्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी को जाता है। हरप्रीत सिंह जग्गी व रविन्दर सिंह जौली ने कहा कि सरदार एसपी सिंह एक समर्पित व अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में गत कई वर्षों से ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं और वो बड़े सम्मान के हक़दार हैं। 
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह जग्गी, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह रम्मी, रविन्दर सिंह जौली, धर्मेंद्र सिंह सोहल, जुझार सिंह, रूपिन्दर सिंह, आर पी सिंह घई व महेन्द्र सिंह सोढी, गुरप्रीत सिंह मारवाह व ज्ञानी राजिन्दर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर श्री सिंह ने सभी को अल्पसंख्यक मन्त्रालय की योजनाओं की जानकारी से सम्बन्धित पुस्तिका का भी सभी को वितरण किया।
Previous Post Next Post