सिटी न्यूज़ हिंदी....✍🏻


मुजफ्फरनगर :- कहते हैं कि मोहब्बत वो आग है गालिब जो लगाए न लगे और बुझाये न बुझे। प्यार कब हो जाए, किससे हो जाए, कहां हो जाए और किस उम्र में हो जाए, यह कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरनगर जिले से सामने आया है। जहां एक सास को अपने ही दामाद से सच्चा प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें तक खा लीं। जिसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली और साथ रहने लगे। दोनों के विवाह के बारे में जब रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सास और दामाद का इश्क, फिर शादी की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

बेटी की शादी के बाद दामाद को घर से ले भागी सास, की शादी
पूरा मामला जिले में भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की एक 50 वर्षीय महिला ने हाल ही में अपनी  बेटी शादी की थी। कहने को तो शादी बेटी की कर दी लेकिन मन ही मन 25 साल के दामाद को खुद पसंद करने लगी और दिल दे बैठी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो शादी करके अलग घर बसाने का भी प्लान बना लिया। बेटी की शादी के कुछ दिनों बाद ही महिला दामाद के साथ घर छोड़कर भाग गई। दोनों करीब दस महीने साथ रहे और शादी कर घर लौटे। जिसके बाद दामाद के ससुर और उसकी पहली पत्नी ने खूब हंगामा काटा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शांतिभंग करने पर चालान कर दिया।

प्यार किया तो डरना क्या...
इतना ही नहीं सास और दामाद ने पुलिस के सामने फिर से दोहराया कि दोनों एकदूसरे से प्यार करते हैं और साथ ही रहना चाहते हैं। जिसके बाद परिजनों ने दोनो से किनारा कर लिया। वहीं सास और दामाद की शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Previous Post Next Post