सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब की इकाई रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एन्ड ने नेहरू नगर सैकेंड-ए पार्क में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ नए जोश और उमंग के साथ मनाई। संस्था द्वारा कालोनी के सीनियर सिटीजन्स से ध्वजारोहण कराया गया। 

क्लब के अध्यक्ष जयकुमार अग्रवाल ने बताया कि संगठन ने आजादी की इस वर्षगांठ पर ये संकल्प लिया है कि रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एन्ड लोगों के सहयोग से लोगों की मदद के दायरे को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने आज ये शपथ ली है कि वह संगठन के अलावा निजी रूप से भी जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। 

क्लब के पूर्व अध्यक्ष महेंदर सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एन्ड अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति बहुत गम्भीर है। संगठन ने अपने हर संकल्प को पूरा किया है और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान भी गाया।

जश्न-ए-आजादी के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष जयकुमार अग्रवाल व महेंदर सिंह के साथ पंकज शर्मा, निर्मल गोयल, आदित्य गुप्ता, रामबीर, प्रमोद निखिल,  राजेश, हरित त्यागी, ज्ञानेंद्र  सिंह, मोहित सिंह, डॉ. नीरज, मीनू अग्रवाल, रणबीर कौर, शिवदीप, सन्दीप, मुकेश गोयल, पवन गोयल, अरुण कुमार, पंकज शर्मा, आलोक गोयल, भावना त्यागी, राजश्री, ऋचा सिंह, मीनाक्षी गोयल, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. मंजू, सारिका, गीता, मोक्षी, विनीता, श्रीमती आलोक आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Previous Post Next Post