रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- 15 अगस्‍त 1947 ये वो दिन है जब हमें आजादी मिली। आज पूरा भारत वर्ष देश की आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। स्वतंत्र दिवस पर साहिबाबाद स्थित फल सब्जी मंडी परिसर में मंडी सचिव विश्वेंद्र पवार ने झंडा फहराया और सभी अपने स्टाफ को व्यापारी भाइयों को मुंह मीठा करवाया। व्यापारी भाइयों ने भी हर साल की तरह शॉल उड़ाकर मंडी सचिव का सम्मान किया सम्मान करने में मुख्य रूप से सिकंदर कुरैशी व अय्यूब कुरैशी रहे


गाजियाबाद फल सब्जी मंडी सचिव विश्वेन्द्र पवार ने कहा कि आज के दिन सबसे पहले हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। 

समाज सेवी मंडी समिति के सदस्य सिकंदर कुरैशी ने कहा कि देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। चंद्रयान 2 की सफलता इसका बड़ा प्रमाण है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। हाल में भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया।
Previous Post Next Post