रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के भाई बहनों की टोली सुबह अचानक एनडीआरएफ कैम्पस गोविंदपुरम पहुंची। जिसमें मिठाई रोली और रक्षा सूत्र से सजी थाली लेकर डॉक्टर सोनिका शर्मा, वन्दना चौधरी, कविता चौधरी, सपना केसी, मंजु, सुमन श्रीवास्तव, सुषमा गायत्री एनडीआरएफ के सैनिक भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनके लिए रक्षा की कामना करने पहुंची। सभी जवानों के साथ साथ पूर्व पीआरओ बसंत पांवड़े के भी बहनों ने रक्षा सूत्र कलाई पर बांधा। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू भाई,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।