रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- ज्ञान पीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0  रोड, साहिबाबाद के प्रांगण में वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी पार्टी, गाजियाबाद के नेतृत्व में मतदेय स्थल, सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी, आयोजन साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह काले समाजवादी पार्टी ने किया, इस अवसर पर सभी समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम उ0 प्र0 विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी पूरी शक्ति लगाकर विधानसभा सीट जीता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुन: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, अभी से जान लगा देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज देवी चौधरी महिला आयोग उ0 प्र0  की  पूर्व सदस्य रही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला महासचिव वरिष्ठ नेता जे0 पी0 कश्यप, संचालन अंशु ठाकुर ने किया, समाजवादी पार्टी पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य,उत्तर प्रदेश राम दुलार यादव  मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे।
    
सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि आज देश और प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार है, वह लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हुई है, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, अपने पक्ष में काम करने का दबाव उन पर है, कार्यपालिका निष्पक्ष काम नहीं कर पा रही, सांसद, विधायक जनहित देश हित में सरकार से सवाल पूछने में घबराते हैं, चारों तरफ भय का वातावरण बन गया, न्यायपालिका को भी प्रभावित किया जा रहा है, आज महंगाई आसमान छू रही है आवश्यक वस्तुओं के दाम आम जनता की पकड़ से बाहर हो गए, कानून व्यवस्था ध्वस्त, महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं, नवरत्न कंपनियों को बेचा जा रहा है या पट्टे पर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत भयावह है, तीसरी कक्षा का बच्चा पहली कक्षा के दो अंक के जोड़-घटाना करने में असफल हो रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना में लाखों लोग असमय सरकार की लचर व्यवस्था से मौत के शिकार हो गए, लाखों विधवा और बच्चे अनाथ हो गए, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, इस भयंकर परिस्थिति में सरकार मुफ्त अन्न उत्सव, मुफ्त वैक्सीन उत्सव मना रही है यह शर्मसार करने के लिए काफी है, 90 करोड़ पर भोजन नहीं, वस्त्र नहीं, रहने को घर नहीं फिर भी वैक्सीन उत्सव जनता के साथ मजाक, आजादी के 74 साल बीत गए हमें जाति -धर्म में लड़ाया जा रहा है अब तो हद हो गई है कि पिछड़ों को पिछड़ों से, दलितों को दलितों से, सवर्णों को सवर्णों से लड़ाया जा रहा है, इस भयावह स्थिति में लोकतंत्र और कल्याणकारी राज्य को मजबूत बनाने के लिए जनता ही आशा की किरण है। हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन अब धर्मनिरपेक्षता, भाईचारे, लोक राज बचाने के लिए हम लोगों को कड़ी मेहनत करनी है, 

सत्ताधारी बहुत ही धनबल से झूठ, प्रपंच, पाखंड फैलाने का महारथी है, हमें जन-बल से उसके आंतरिक एजेंडे को असफल करना है, उत्तर प्रदेश से इस सरकार को उखाड़ दो, दिल्ली फिर कोसों दूर हो जाएगी। मेरा इस बार मीडिया से भी कहना है कि आप लोकतंत्र के चौथे खंभे हैं आप ही हिल रहे हो, अन्याय, अत्याचार, अनाचार, अलोकतांत्रिक व्यवहार सरकार की नाकामियों को उजागर करें नहीं तो इतिहास आप लोगों को भी माफ नहीं करेगा, देश में गांधी और डॉक्टर अंबेडकर का मार्ग ही सद्भाव, प्रेम, सहयोग पैदा कर सकता है, सांप्रदायिक विचार तो हमेशा फूट डालने का कार्य करता है। देश,  समाज कमजोर होता है।

कार्यक्रम में शामिल रहे :- राम दुलार यादव, जे0 पी0 कश्यप, तेज राम यादव, राज देवी चौधरी, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, योगेश्वरी गुर्जर, बाबू सिंह आर्य, किरण कालिया, हाजी यासीन कुरेशी, विक्रांत पंडित, अनीता सिंह, राम प्यारे यादव, विककी सिंह, अंशु ठाकुर, हाजी नूर हसन, रवीन्द्र डबास पार्षद, किशन पाल यादव, संजू शर्मा, डॉ अरुणेश यादव, अजय खरखोदिया, मोहिसिन राणा, गौरव महरोलिया, वीरेन्द्र वाल्मीकि, नीरज त्यागी, रवि दत्त निमेष, संजय सैन, कृष्णा नन्द यादव, मजिद ठाकरान, युसुफ चौधरी, फिरोज प्रधान फ़ौजुद्दीन, राहुल यादव, सीमा यादव, गौरव शाकय, जुबेर चौधरी, फूलचंद पटेल, जितेंद्र यादव, विमल यादव, संजय पटेल, भुवन जोशी, मेन पाल सिंह, उपेंद्र यादव, स्वामी नाथ, रेनू पुरी, लक्ष्मी यादव, प्राताप पाल, पुष्पेंद्र सिंह, शिवा नन्द चौबे  सहित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने  भाग लिया तथा  वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी पार्टी  जनपद गाजियाबाद  के नेतृत्व में साहिबाबाद विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया
Previous Post Next Post