रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता के यहां गांधी आइडियल स्कूल पर राधा छटी के शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुभारंभ राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल एवं उदित मोहन गर्ग (जिला अध्यक्ष) तथा स्थानीय पार्षद हिमांशु लव द्वारा किया गया।
भंडारे में प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल को स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने बाटा एवं प्राप्त किया। इस अवसर पर देवेंद्र हितकारी, संजीव गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह, विजय चौहान, भीष्म जादौन, नीरज गोयल, योगेश कसाना, अशोक शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता अमन अग्रवाल, गौरव गर्ग, अशोक गुप्ता, राजवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, गौरव शर्मा, मुकेश बाबा, नवीन गुप्ता आदि सभी मौजूद रहे।