रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव का 71वां जन्म दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी प्रेम भाईचारा मिलन समारोह के रूप में वृंदावन ग्रीन्स निकट हिंडन नदी गाजियाबाद पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अनेक समाजसेवी, वरिष्ठ राजनेता, लेखक, समाजिक विचारक, सहित अशोक श्रीवास्तव परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह में समाज के अनेक प्रबुद्ध लोगों ने कविताओं व गानों के रूप में अपने शुभकामनाएं व्यक्त की।
 इस अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में हम सुभाष पार्टी के लोगों को चुनाव में जीताकर पार्टी की जीत का तोहफा देंगे। शुभकामनाएं देने वालो मे मुख्य रूप सत्येंद्र यादव, हरवीर सिंह, कृष्णगर्ग, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, अमर दत्त शर्मा, रामबाबू शर्मा, बी.एम वर्मा, सुजीत तिवारी, मनोज शर्मा होदिया, सुनील दत्त, अनिल सिन्हा, विनोद अकेला, अनिल मिश्रा, सतपाल यादव, राम अवतार यादव, वीरपाल यादव, राजीव गौतम, दीपक चित्तौड़िया, गोपाल सिंह, सूरज भान सिंह, कमल बाबू, संजय पासवान ,पन्नालाल, संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,राम गणेश, अशोक शर्मा ,जितेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव ,सुभाष ठाकुर, व्यास पांडे, सुनील सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post