रिपोर्ट :- विकास शर्मा 


हरिद्वार :- कांग्रेस के दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा आज शनिवार से हरिद्वार जिले में शुरू होगी। यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा मौजूद रहे।                           
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकली। हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक होगा और वहां से ज्वालापुर के लिए यात्रा निकलेगी। ज्वालापुर में यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद भेल में जनसभा होगी और फिर बहादराबाद के लिए रवाना होगी।दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी समेत कई कांग्रेसी शुक्रवार को हरिद्वार पहुंच गए। प्रदेश स्तरीय नेताओं ने मायापुर में 100 लोगों को सदस्यता, बैठक और गंगा पूजन किया।              

बहादराबाद में जनसभा के बाद यात्रा रुड़की के लिए रवाना होगी। रविवार को यात्रा देहात विधानसभा क्षेत्रों में रहेगी। सोमवार को यात्रा फेरूपुर से कनखल पहुंचेगी और यहां जनसभा होगी। इससे पहले यात्रा की सफलता के लिए शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और सह प्रभारी दीपिका पांडे समेत कई नेताओं ने गंगा पूजन किया।
Previous Post Next Post