रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लकड़ी व्यापारी और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की खबर पूरी इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि ऐसा लगता है कि पिता- पुत्र के साथ मारपीट की गई फिर उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या का कारण का अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को आशंका है रंजिश में पिता पुत्र की हत्या की है। 

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद जिले के थाना ट्रोनिका सिटी इलाके के कासिम विहार में लकड़ी के स्क्रैप व्यापारी नईम उल हसन अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहते थे। घटना के दिन उनकी पत्नी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 3 बच्चो के साथ  बिहार गई हुई है। उनके पति एक बेटे के साथ घर पर थे। किसी अज्ञात ने पिता पुत्र की हत्या कर मौके से फरार हो गया। वहीं पड़ोस में रहने वाले जब घर में जाकर देखा तो पिता पुत्र का शव खून से लहूलुहान पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

एसपी देहात इरज राजा ने बताया कि थाना टोनिका सिटी इलाके में एक युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष और उसके 8 वर्षीय पुत्र उवैस की निर्मम हत्या की गई। उन्होंने बताया कि पहले उनके साथ मारपीट की गई फिर दोनों की हत्या की गई। ऐसा प्रतीत होता है कि परिचित व्यक्त ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Previous Post Next Post