सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻


गाजियाबाद :- राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा गुरूवार को नवमी का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। संस्था की सदस्याओं ने नौ कन्याओं का पूजन किया। साथ ही उन्हें भोजन कराया गया व फूल माला, चूनरी, फल व दक्षिणा भेंट की गई। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि नौ कन्याओं के पूजन के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कन्याओं को भोजन कराया गया और उन्हें गिफट, फल आदि दिए गए। 

उन्होंने कहा कि गरीब कन्याएं भी मां का ही स्वरूप है। इसीलिए क्लब की सदस्याएं अष्टमी व नवमी पर्व उनके बीच जाकर मनाती हैं। यदि किसी कन्या को कोई परेशानी होती है तो उसे भी दूर करने का प्रयास किया जाता है। वे स्कूल जाकर शिक्षित हो सकें, इसके लिए भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Previous Post Next Post