रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आह्वान पर व शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महानगर के सभी मंडल व बूथों पर गाजियाबाद के वरिष्ठ नेतृत्व की सरपरस्ती में पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में राजनगर मंडल के बूथ संख्या 248 पर मंडल महामंत्री ओम दत्त कौशिक के आवास पर सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पन्ना प्रमुख नरेंद्र त्यागी को पन्ना प्रमुख बनाते हुए पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा बूथ जीता चुनाव जीता को और भी अधिक साकार रूप देने के लिए संगठन द्वारा पन्ना प्रमुख की रचना की गई है इसमें पन्ना प्रमुख दायित्व अति महत्वपूर्ण है उसके पन्ने पर सभी अंकित मतदाता उसके लिए अति सम्माननीय है। पन्ना प्रमुख अपने मतदाताओं से संपर्क करते हुए उनके सामने देश व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास के कार्यों का पूर्ण विवरण देगा जिससे कि मतदाता अपना मत देना सुनिश्चित कर सकें और पुणे भाजपा के पक्ष में मतदान करें। पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान राज नगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी कौशल शर्मा नीरज त्यागी विक्रम सैनी जय सिंह विजय कोरी राजेश्वर यादव मनीष मित्तल, जे पी राणा आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post