रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- समरकूल के सीएमडी संजीव गुप्ता मंगलवार को स्थानीय सांसद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के दिल्ली स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने सांसद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह व उनके प्रतिनिधि कुलदीप चौहान को नवरात्र व विजयादशमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिसौदिया भी उनके साथ थे संजीव गुप्ता ने सांसद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह को बुके व मोमेंटो प्रदान किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि कुलदीप चौहान को पटकापहनाकर सम्मानित किया। 

मृणालिनी सिंह ने संजीव गुप्ता को समरकूल कंपनी के 30 वर्ष पूर्ण होने व कंपनी द्वारा एक नामी ब्रांड के रूप में पूरे देश में अलग पहचान बनाने की बधाई दी।  संजीव गुप्ता ने दोनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश व प्रदेश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। 

जनरल वीके सिंह ने सांसद के रूप में जितने विकास कार्य गाजियाबाद में कराए हैं, उतने आज तक नहीं हुए हैं। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्य मंत्री के रूप में पूरे देश में आवागमन को सरल व सुगम बनाया है। पूरे देश में जगह-जगह इ सड़कों, पुल, आदि का निर्माण हो रहा है, जिससे हर शहर में कनेक्टीविटी की सुविधा उपलब्ध हुई है। एक शहर से दूसरे शहर जाने में अब बहुत कम समय लगता है।
Previous Post Next Post