रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- हरिद्वार की उपनगरी कनखल में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की शिकायत को लेकर भाजपा जिला मंत्री आशु चौधरी द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कनखल स्थित छोटी नहर का निरीक्षण किया गया।                      

कनखल स्थित छोटी नहर द्वारा कई ग्रामीण इलाकों में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाता है। किसानों को खेती हेतु इसी नहर द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले कुछ समय से लगातार किसानों द्वारा छोटी नहर में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी ना होने की समस्या की शिकायत की जा रही थी। जिसके चलते किसानों को खेती में काफी नुकसान हो रहा था।                                                  

आगामी 15 अक्तूबर की रात को गंगनहर बंद हो रही है। जिसके बाद नालों की सफाई युद्ध स्तर पर चलाई जाएगी। बुधवार को अधिकारियों ने भाजपा नेता और किसानों के साथ छोटी नहर नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने वालों में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मंजू डेनी, राज थपरियाल, सनी मोहन, किसानों में सतीश कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, प्रमील चौधरी, ऋषि पाल सैनी, शेखर चौधरी, आखील, इरफान, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post