रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी एवं सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट हैं। लिहाजा, प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी सक्रियता एवं निष्ठा से चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने संगठन के समस्त कार्यों का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया।

साहिबाबाद  स्थित एक बैंकट हाल  पर संपन्न हुई बैठक में उन्होंने महानगर पदाधिकारियों , मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महामंत्री, कोर कमेटी की बैठक, वरिष्ठ नेतागण, महानगर चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा एवं संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा प्रदेश से प्रस्तावित कार्यक्रम एवं योजनाओं को संगठन के लोगों ने अच्छे से क्रियान्वयन होना चाहिए। चाहे वह बूथ समिति का सत्यापन हो या पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य हो या विभिन्न प्रकार की बैठकों या सम्मेलन का आयोजन हों। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पार्टी होते हुए भी एक विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने चुनाव के संबंध में सब से जानकारी ली और चुनावी मोड में आकर कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में सुझाव भी लिए। इस अवसर पर जिला प्रभारी अमित बाल्मीकि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा राजेंद्र यादव उदिता त्यागी पृथ्वी सिंह कसाना विजय मोहन मित्तल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल बलदेव राज शर्मा लज्जा रानी गर्ग हरीश चंद भाटी गोविंद चौधरी पूनम कौशिक सचिन ढेड़ा प्रशांत चौधरी हातिम सिंह नागर सच्चिदानंद शर्मा रनीता सिंह तारा जोशी इंदु जौहरी रिचा भदोरिया कुलदीप त्यागी धीरज शर्मा संजीव झा राजीव शर्मा पार्षद सुनील यादव सह मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल सौरभ जायसवाल बॉबी त्यागी चमन चौहान सुखदेव त्यागी समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे l 

बैठक का संचालन महामंत्री राजेश त्यागी ने किया l
इससे पूर्व कोर कमेटी में सांसद अनिल अग्रवाल विधायक सुनील शर्मा दिनेश गोयल अजीत पाल त्यागी अतुल गर्ग महापौर आशा शर्मा मानसिंह गोस्वामी समेत महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और चारों महामंत्री उपस्थित रहे l
Previous Post Next Post