रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- भाजपा द्वारा हरिद्वार के 12 स्थानों पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपावली कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से जोड़ कर उसका मुख्य केंद्र गुरु मंडल आश्रम में रखा गया। देवपुरा स्थित गुरु मंडल आश्रम में भाजपा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा हंस फाउंडेशन संस्थापक माता मंगला ने की  धर्मनगरी में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित दीपावली समारोह में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा हंस फाउंडेशन माता मंगला बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि माता मंगला जी की प्रेरणा से हंस फाउंडेशन के द्वारा उत्तराखंड के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सामाजिक का कार्य किए जा रहे हैं ।     इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए माता मंगला ने कहा कि दीपावली हर्ष व उल्लास का उत्सव है ऐसे में हमें मास्क और सोशल डिस्टेंस के साथ कोविड-19 का पालन करते हुए दीपावली मनानी चाहिए उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर गुरु मंडल आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों द्वारा नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
Previous Post Next Post